For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय पारी 627 रनों पर सिमटी

By Staff
मुम्बई, 29 मार्चः चेन्नई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के 540 रन के खिलाफ भारत की पहली पारी 627 रनों पर सिमट गई. इस स्कोर की मदद से भारत ने मेहमान टीम पर पहली पारी के आधार पर कुल 87 रनों की बढ़त हासिल की है.

दक्षिण अफ़्रीक की टीम चौथे दिन अब अपनी दूसरी पारी खेल रही है. भारत की ओर से तीन ओवर गेंदबाज़ी हो चुकी है. भारतीय बल्लेबाज़ 87 रन की बढ़त के साथ जब पेवेलियन लौटे तो चौथे दिन के खेल में 40 ओवरों की और गेंदबाज़ी बची हुई थी.

तीसरे दिन के मैच में तीसरे दिन के मैच तक भारतीय टीम ने मात्र एक विकेट के नुक़सान पर 468 रन बना लिए थे लेकिन 319 रन बनाकर वीरेंदर सहवाग जैसे ही पेवेलियन लौटे, भारतीय पारी की लय टूट गई.

दक्षिण अफ़्रीका के गेंदबाज़ों ने चौथे दिन मात्र 159 रन देकर भारत के नौ विकेट झटक लिए. सहवाग के बाद अगर किसी ने कुछ ख़ास योगदान दिया तो वे राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण रहे.

द्रविड़ ने 111 रन बनाए और इसके साथ ही अपना नाम टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार बनाने वालों की सूची में शामिल करा लिया. दस हज़ार रन पूरे करने वाले वे दुनिया के छठें खिलाड़ी बन गए हैं. सहवाग के आउट होने पर सचिन तेंदुलकर आए लेकिन वे बिना कोई रन बनाए ही पेवेलियन लौट गए.

धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे द्रविड़ का साथ देने के लिए सौरव गांगुली मैदान में उतरे लेकिन वे भी 24 रन बनाकर आउट हो गए. द्रविड़ का साथ देने के लिए लक्ष्मण उतरे लेकिन द्रविड़ को 111 रन के निजी स्कोर पर कैलिस ने लपक लिया.

इसके बाद धोनी भी 16 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए. धोनी के बाद अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और आरपी सिंह भी कुछ-कुछ देर के अंतराल पर लौट गए. कुंबले ने तीन रन बनाए जबकि हरभजन और आरपी को बिना रन बनान अफ़्रीकी गेंदबाज़ों ने वापस कर दिया.

अंतिम विकेट के लिए पहुँचे श्रीसंत ने चार रन बनाए ही थे कि 39 के निजी स्कोर पर खेल रहे लक्ष्मण को हैरिस ने आउट कर दिया. शानदार तिहरा शतक नतिनी की गुडलेंथ गेंद को सहवाग बैकफ़ुट पर जाकर कवर पर ड्राइव करना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और पहली स्लिप पर मैकेंज़ी ने कैच लपकने में कोई ग़लती नहीं की.

चौथे दिन के खेल के हीरो द्रविड़ रहे जिन्होंने अपने दस हज़ार टेस्ट रन पूरे किए एक क्षण के लिए तो चिदंबरम स्टेडियम में सन्नाटा छा गया लेकिन अगले ही क्षण तालियों की जो ग़डगड़ाहट शुरु हुई तो देर तक गूँजती रही.

सहवाग की जगह आए सचिन अभी खाता भी नहीं खोल पाए थे कि नतिनी की ही गेंद पर वो दूसरी स्लिप पर कालिस को कैच थमा बैठे.इसके बाद सौरव गांगुली हैरिस की गेंद पर बाउटर के हाथों कैच आउट हो गए.

तीसरे दिन के खेल में वीरेंदर सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज़ तिहरा शतक लगाया था. इसके साथ ही वे दो तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज़ भी बन गए.

सहवाग ने अपना तिहरा शतक पूरा करने में सिर्फ़ 278 गेंद लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने वर्ष 2003 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पर्थ में 362 गेंद पर अपना तिहरा शतक पूरा किया था.

वैसे माना जाता है कि इंग्लैंड के वॉली हैमंड ने 1932-33 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ ऑकलैंड में तिहरा शतक इससे भी कम गेंदों पर पूरा किया था. अंदाज़ा लगाया जाता है कि उन्होंने सिर्फ़ 355 गेंदों पर तिहरा शतक लगाया था लेकिन इसकी कोई पुख़्ता जानकारी नहीं है.

वैसे गैरी सोबर्स के नाबाद 365 रन और हनीफ़ मोहम्मद के 337 रन के बारे में ये जानकारी नहीं है कि उन्होंने कितनी गेंदों का सामना किया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+