For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोविड संकट में आगे आया सनराइजर्स हैदराबाद, दान किए करोड़ों रूपए

मुंबई: भारत में हर दिन कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 4 लाख दर्ज हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था भी कमजोर हो रही है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में मदद करने वाले लोग आ रहे हैं। ईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक के सबसे बड़े समर्थन की घोषणा की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

सनराइजर्स हैदराबाद के स्वामित्व वाले सन टीवी ने सोमवार को राज्य और केंद्र सरकारों के अलावा विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर कोविड-19 राहत कार्य के लिए 30 करोड़ रुपए की घोषणा की। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, "कोरोना महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सन टीवी 30 करोड़ रुपए दान कर रहा है।" पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 4092 लोग कोरोना से मारे गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर पर मदद की घोषणा की है। सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा सनटीवी के भारत में 33 टेलीविजन चैनल और 45 एफएस रेडियो चैनल है। उनके दो दैनिक अखबार और पांच मैग्जीन है।

देश में कोरोना मामलों में अभी मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 4 लाख से कम नए कोरोना रोगी पाए गए हैं। कल, 3 लाख 66 हजार 161 नए कोरोना संक्रमित मरीज पंजीकृत किए गए। 3 हजार 754 कोरोना पीड़ितों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

बता दें कि हैदराबाद से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया था। राजस्थान ने 7.5 करोड़ दिए थे। वहीं तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने तमिलनाडु में प्रभावित रोगियों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है तो टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिए डेढ करोड़ रूपए दिए थे। दिल्ली टीम के पैसे का प्रयोग जरूरी चिकित्सा आपूर्ति, आक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में किया जाएगा।

Story first published: Monday, May 10, 2021, 15:41 [IST]
Other articles published on May 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+