धोनी को क्लूजनर ने बताया दुनिया सबसे अच्छा ऑलराउंडर, कोहली हैं बेहतरीन
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट को नये शिखर पर पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को नया प्रशंसक मिला है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंटर लॉस क्लूजनर ने दोनों ही खिलाड़ियों की तारीफ के पुल बांधे हैं।
वो 9 मैच जब धोनी के छक्कों ने दिलायी टीम इंडिया की जीत
क्लूजनर ने महेंद्र सिंह धोनी को एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा आलरांउडर करार दिया है। जबकि विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया है।
क्लूजनर ने कहा कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ 4 साल बाद पहली बार विदेशी जमीं पर टेस्ट श्रंखला जीत खुद को साबित किया है। उन्होंने टीम की आगे से अगुवाई की है जोकि टीम का हर खिलाड़ी हमेशा से चाहता है। बतौर बल्लेबाज कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।
वनडे कप्तान धोनी के तारीफ करते हुए क्लूजनर ने कहा कि धोनी ने वनडे में बेहतर प्रदर्शन के लिए टेस्ट से सन्यास ले लिया, लेकिन पिछले कुछ सालों में धोनी सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है।
उन्होने कहा कि विकेट कीपर बल्लेबाज को ऑलराउंडर की श्रेणी में ही रखना चाहिए। ऐसे में पिछले कुछ सालों में धोनी श्रेष्ठ ऑलराउंडर रहे हैं। क्लूजनर ने कहा भारत दौरा दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी लंबा है, ऐसे में टीम को फोकस होने की जरूरत है।
टीम को तेज गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा जोकि टीम की स्ट्रेंथ है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर तीन 20-20, पांच एकदिवसीय और चार टेस्ट मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
