Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने भारतीय टीम पर लगाया जुर्माना, केएल राहुल से हुई बड़ी गलती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा भारी जुर्माना लगा है। टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में जीत तो हासिल की लेकिन कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल तय समयानुसार 20 ओवर नहीं कर सके। वैसे तो कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया था लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के दाैरान राहुल को ये जिम्मेदारी साैंपी गई।

भारतीय टीम को लगातार दूसरे मैच में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा है। सीरीज के चौथे मैच में भी भारतीय टीम पर बड़ा जुर्माना लगा था। सुपरओवर तक गए उस मैच के लिए टीम इंडिया पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगा था। हालांकि उस मैच में कप्तान विराट कोहली ही थे लेकिन तब सुपर ओवर में बैटिंग के लिए क्रीज पर आने में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी देर कर दी थी।

गाैरतलब है कि आखिरी टी20 मैच के लिए कोहली आराम पर थे। ऐसे में उपकप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। हालांकि, बल्लेबाजी करते समय वे चोटिल हो गए। इस वजह से राहुल को स्टैंड इन कैप्टन नियुक्त किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 156 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में कीवियों का सूपड़ा साफ कर इतिहास रच दिया। भारत किसी 5 मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही यह न्यूजीलैंड में भारत की पहली विजयी सीरीज भी रही।

Story first published: Monday, February 3, 2020, 16:22 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+