For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 के लिए नहीं लगी थी बोली, अब पुजारा को इस टीम ने खरीदा

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछले साल आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन जब सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। मार्च महीने जब बाकी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में धमाल मचाने की तैयारी करेंगे तो दूसरी तरफ पुजारा विदेशी धरती पर रंग बिखेरेंगे। पुजारा को बुधवार को इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के पहले छह मैचों के लिए ग्लॉस्टरशायर टीम ने खरीद लिया है।

ग्लॉस्टरशायर की ओर से खेलने वाले दूसरे भारतीय बने

ग्लॉस्टरशायर की ओर से खेलने वाले दूसरे भारतीय बने

पुजारा के साथ ग्लॉस्टरशायर ने 12 अप्रैल से 22 मई तक के लिए अनुबंध किया है। काउंटी क्रिकेट में पुजारा की यह चौथी टीम है। इससे पहले वह यॉर्कशर, डर्बीशर और नॉटिंघमशर के लिए खेल चुके हैं। पुजारा जवागल श्रीनाथ के बाद ग्लॉस्टरशायर की ओर से खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे। पुजारा 12 अप्रैल को यॉर्कशर के खिलाफ डेब्यू करेंगे। इसके बाद वह लंकाशर, केंट, समरसेट, एसेक्स और सर्रे के खिलाफ खेलेंगे. वह मई में वापस आएंगे।

खेलने को हैं बेताब

खेलने को हैं बेताब

ग्लॉस्टरशायर से जुड़ने के बाद पुजारा ने कहा, "मैं इस सीजन में ग्लॉस्टरशायर का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। क्लब का एक समृद्ध क्रिकेट इतिहास है और यह इसका हिस्सा बनने और इसकी सफलता में योगदान देने का एक शानदार अवसर है। मैं इस अवसर को देने के लिए क्लब का आभारी हूं और अपने साथियों से मिलने और कुछ रन बनाने के लिए ब्रिस्टल आने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने पिछले कुछ वर्षों में यूके में आने और काउंटी क्रिकेट खेलने के अनुभव का वास्तव में आनंद लिया है। मैं अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए निरंतर उस निर्माण की आशा कर रहा हूं।"

कोच ने की पुजारा की प्रशंसा

कोच ने की पुजारा की प्रशंसा

काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट में पुजारा का रिकॉर्ड आश्चर्यजनक रूप से भारी है। ग्लॉस्टरशायर के मुख्य कोच रिचर्ड डॉसन ने कहा, "चेतेश्वर महान स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं, जो टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव जोड़ेंगे। वह निस्संदेह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और हम उन्हें टीम में शामिल करने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। पुजारा को एक मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप में जोड़ने से मुझे अपने शुरुआती काउंटी चैम्पियनशिप मैचों के लिए बहुत आत्मविश्वास मिलता है।" फिलहाल पुजारा न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है, जहां भारत को 21 फरवरी से मेजबान के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और पुजारा टीम के अहम सदस्य हैं।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 18:35 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+