For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के इतिहास में पहली बार सभी 8 टीमों ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल का मौजूदा सीजन कई मायनों में पहले के सीजन से अलग है। पहली बार कोरोना महामारी के बीच आईपीएल टूर्नामेंट बिना दर्शकों की उपस्थिति के कराया गया। बिना दर्शकों के इस आईपीएल इस सीजन के सफल आयोजन को लेकर लोगों की मिलीजुली राय थी। लेकिन जिस तरह से लीग मैच हुए और लोगों के बीच यह सीजन जबरदस्त तरह से लोकप्रिय हुआ, उसके बाद आईपीएल के इस सीजन को कई मायनों में अबतक के सबसे सफल आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है। आईपीएल में आज आखिरी लीग मुकाबला है। ऐसा पहली बार है जब आखिरी लीग मुकाबले तक चौथी टीम कौन सी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी यह तय नहीं हो सका है।

सभी टीमों के कम से कम 12 अंक

आईपीएल के इतिहास में पहली बार है कि प्वाइंट टेबल पर सभी 8 टीमों के कम से कम 12 अंक होंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि सभी टीमों के कम से कम 12 अंक हो। आईपीएल के ये आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि इस बार टीमों ने कितना अच्छा खेल दिखाया है। सभी टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी वापसी की और अंक तालिका में खुद की औपचारिकता को बरकरार रखा।

मुंबई इंडियंस पहले पायदान पर

इस बार आईपीएल में सबसे पहले प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने क्वालिफाई किया था और मौजूदा समय में भी मुंबई की टीम शीर्ष पर है। यही नहीं अगर आज का मैच मुंबई हार भी जाती है तो वह अंकतालिका में 18 अंको के साथ शीर्ष पर रहेगी। अंक तालिका में दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। तीसरे पायदान पर आरसीबी है। 14 में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ दिल्ली दूसरे पायदान पर है जबकि 14 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के आधार पर आरसीबी तीसरे पायदान पर है।

हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल के इस सीजन में चौथी कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी यह आज के मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस इस मैच में बिना किसी दबाव के उतरेगी तो दूसरी तरफ हैदराबाद के लिए यह मैच करो या मरो का मैच है। लिहाजा हैदराबाद की टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा तभी वो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+