
इंग्लैंड को पहले ही कर दिया था विजयी घोषित
दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इंग्लैंड को पहले से ही विजयी घोषित कर दिया था। पीटरसन ने फाइन मैच से पहले ही ट्वीट करते हुए कहा कि वो इंग्लैंड के लिए आसान जीत सोच रहे हैं। पीटरसन पहले भी कई बार कह चुके थे कि इस बार खिताब उनकी टीम जीतने वाली है। यहां तक कि उन्होंने फाइनल मैच के एक दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर पूरी टीम की तस्वीर ट्राॅफी के साथ शेयर की थी। हालांकि उन्होंने फोटोशाॅप करते हुए यह तस्वीर सांझा की थी।
| |
यह बात भी हुई सच
जब भारत लीग चरण में नाबाद रन पर था, तब पीटरसन ने ट्वीट किया था कि भारत को हराने वाली टीम विश्व कप जीतेगी। इंग्लैंड ने लीग चरण में भारत को हराकर टूर्नामेंट में पहली हार दी थी। इसके बाद भारत को मैनचेस्टर में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार के बाद विश्व कप 2019 से बाहर कर दिया गया था। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 221 रन पर आउट हो गया था।
बड़ा खुलासा, धोनी ने नहीं लिया संन्यास तो निकाल दिए जाएंगे टीम से बाहर
|
मिला नया वर्ल्ड चैंपियन
27 साल के बाद ये पहला मौका होगा जब दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। 1996 विश्व कप में श्रीलंका ने विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया और भारत ने ही विश्व कप खिताब जीते हैं। दोनों टीमें पहले भी वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। न्यूजीलैंड भी अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन वह दो बार इसे हासिल करने से चूकी। साल 2015 में हुए विश्व कप में भी न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा था जहां उसे आस्ट्रेलिया ने हरा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
