For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : फॉर्म में लौटने के लिए इस दिग्गज संग पसीना बहा रहे हैं ऋषभ पंत, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत विश्व कप में शामिल होंगें या नहीं, इसका सटीक जवाब दे पाना थोड़ा मुश्किल है। वो इसलिए, क्योंकि हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले वनडे मैचों के दाैरान पंत खराब विकेटकीपिंग के कारण निशाने पर आए हैं। वहीं उनमें खेलते दाैरान जल्दबाजी दिखाने की आदत बनी हुई है जो उनकी मुश्किलें खड़ीं कर सकता है। लेकिन पंत ने फॉर्म में लौटने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर का सहारा लिया है। आईपीएल खेलने से पहले पंत किरण मोरे से क्लास लेते नजर आए।

मोरे भारत के लिए विकेटकीपर के ताैर पर भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में पंत आईपीएल खेलने से पहले उनसे विकेटकीपिंग के गुरू लेने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें किरण मोरे पंत से विकेटकीपिंग करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में उन्हें सलाह भी दे रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मोरे तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सलाहकार हैं। वहीं पंत दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल हैं।

56 वर्षीय मोरे ने 49 टेस्ट, और 94 वनडे भारत की तरफ से खेले हैं। इस दाैरान उन्होंने टेस्ट में 110 कैच, 20 स्टंप किए हैं। वहीं वनडे में 63 कैच, 27 स्टंप किए हैं। इनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। मोरे ने 1986 में डेब्यू किया था फिर 1993 में खेलना छोड़ दिया था। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच मुंबई इंडियस से ही 24 मार्च को होना है। दिल्ली एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है।

Story first published: Saturday, March 23, 2019, 16:34 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+