हसीन जहां ने शेयर किया बोल्ड VIDEO, बोलीं- जलने और खुजलाने के लिए हो जाओ तैयार
नई दिल्ली: अपने पति मोहम्मद शमी से अलग रहने के बाद से, हसीन जहां ने अभिनय और मॉडलिंग का मार्ग अपनाया। भारतीय क्रिकेटर की पत्नी को कभी-कभार ग्लैमरस अवतार में देखा गया है, जिसकी झलक कुछ मौकों पर सोशल मीडिया पर साझा की गई है। मंगलवार को, जहां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड वीडियो साझा किया, जो मॉडलिंग शूट का लगता है।

फिर दिखा हसीन जहां का ग्लैमरस अवतार-
जहां को अक्सर सोशल मीडिया पर धार्मिक लोगों और ट्रोल्स द्वारा निशाना बनाया जाता है जो उनकी नई जीवन शैली के लिए उनकी आलोचना करते हैं। डांस वीडियो और उनकी तस्वीरों को अपलोड करने के बाद लगातार होने वाली ट्रोलिंग से आजिज आकर हसीन जहां ने भी प्रतिक्रिया में कहा है कि वे इस तरह की ट्रोलिंग से कतई भी प्रभावित नहीं होती हैं।
मैच विनर बॉलर साबित हो सकते हैं अर्जुन तेंदलुकर- भारतीय तेज गेंदबाज का दावा

कैप्शन में कहा- जलने और खुजलाने के लिए तैयार हो जाओ
हसीन ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जो काफी बोल्ड तो है ही, लेकिन उसके साथ दिया कैप्शन भी यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने एक बार फिर से ट्रोलर्स लोगों पर कटाक्ष किया है। हसीन ने वीडियो को कैप्शन दिया है- तैयार हो जाओ, जलने के लिए और खुजलाने के लिए।
काफी बोल्ड है ये वीडियो-
बता दें कि इससे पहले भी हसीन ने हाल ही में एक अन्य वीडियो के जरिय डांस दिखाते हुए कहा था कि हाथी चलता है और कुत्ते भौंकते हैं। अब इस वीडियो में भी वे कैप्शन में उसी अंदाज में नजर आ रही हैं लेकिन यह वीडियो पहले वाले वीडियो की तुलना में काफी बोल्ड है जहां हसीन ने अंतःवस्त्रों की नुमाइश करते हुए बदल थिरकाया है। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं।

शमी ने बताया था, 3 बार आत्महत्या करने की सोची-
बता दें कि मार्च 2018 में हसीन ने पहली बार शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। भारतीय पेसर को कई मौकों पर पुलिस स्टेशन का दौरा करना पड़ा, हालांकि इस मामले पर कोई फैसला आना बाकी है।
युवराज ने कहा ये भारतीय तोड़ सकता है उनका सबसे तेज T20I फिफ्टी रिकॉर्ड
कुछ हफ्ते पहले, शमी ने अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने उन पारिवारिक समस्याओं के शुरुआती दौर में तीन बार आत्महत्या पर विचार किया था। शमी ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर मेरे परिवार ने मेरा समर्थन नहीं किया होता तो मैं अपना क्रिकेट खो देता। मैंने उस दौरान तीन बार गंभीर तनाव के कारण आत्महत्या करने के बारे में सोचा।"
"मैं क्रिकेट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा था। हम 24 वीं मंजिल पर रह रहे थे। वे डर गए थे कि मैं बालकनी से कूद सकता हूं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
