For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदेशी क्रिकेटरों ने भारतीयों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, वाॅर्नर ने भारत को माना दूसरा घर

नई दिल्ली। आज पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन यानी कि 15 अगस्त को 1947 में देश अग्रेजों की गुलामी से मुक्त होकर नई दिशा की ओर बढ़ा था। कोरोना वायरस महामारी के काल में देश अपना 74वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय क्रिकेटरों ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को इस खास माैके पर बधाई दी। वहीं विदेशी क्रिकेटरों ने भी इस दिन को खास मानते हुए भारतवासियों को बधाई दी।

वॉर्नर ने भारत को बताया दूसरा घर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने तिरंगे की फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत में मेरे फैंस और दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।' यही नहीं, वॉर्नर ने हैशटेग का इस्तेमाल करते हुए भारत को दूसरा घर बताया।

जोंटी रोड्स ने किया नमस्कार

दुनिया के नंबर-वन फील्डर साबित हुए जोंटी रोड्स ने भी इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में रोड्स ने लिखा कि, 'दिल है हिन्दुस्तानी।' इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने 'नमस्कार' शब्द से की। इस वीडियो को आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब इलेवन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में जोंटी रोड्स ने भारत और अपने फैन्स के साथ की सुखद यादों को एक बार फिर ताजा किया है।

बेटी का नाम रखा है 'इंडिया'

बेटी का नाम रखा है 'इंडिया'

आपको बता दें कि रोड्स की एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने भारत देश के नाम पर रखा है। उनकी बेटी का नाम 'इंडिया' है। अपने फेवरेट मैच की बात पर उन्होंने कहा कि 1993 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मैच उनका फेवरेट है। इस मैच में उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए 5 कैच लपके थे। बाद में उनको बताया गया कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Story first published: Saturday, August 15, 2020, 18:41 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+