प्रो कबड्डी लीग 2017: यूपी योद्धा के हाथों बेंगलुरू बुल्स को मिली पहली हार
नागपुर। प्रो कबड्डी सीजन पांच में शनिवार को यूपी योद्धा और बेंगलुरू बुल्स में हुए मुकाबले में योद्धा ने जीत हासिल की। यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को 32-27 से हरा दिया। सीजन के सबसे महंगे खिलाडी नितिन तोमर की कप्तानी में यूपी योद्धा की ये लगातार दूसरी जीत है, वहीं बेंगलुरु बुल्स की तीन मैचों में ये पहली हार है।
मुकाबले में शुरू से ही यूपी योद्धा ने अपनी पकड़ बना ली थी। शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद यूपी ने पहले हाफ तक 18-8 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रोहित कुमार ने कई शानदार कोशिशें जरूर कीं लेकिन नतीजा 32-17 से यूपी के पक्ष में ही रहा।
इस जीत से योद्धा को 5 और बेंगलुरू बुल्स को 1 अंक मिला। यूपी योद्धा के लिए कप्तान नितिन तोमर ने 9 और रिशांक देवाडिगा ने 5 अंक हासिल किए। बेंगलुरु बुल्स के लिए कप्तान रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने टीम के लिए 11 अंक हासिल किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
