अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट की 'टीवी देखते' हुए तस्वीर तो शिखर धवन ने किया ट्रोल
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए क्रिकेट में पिछले कुछ महीने थोड़े मुश्किल रहे हैं। आईपीएल 2019 में रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वे टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटा दिए गए। इस तरह से बीच टूर्नामेंट में ही उनको स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। रहाणे ने बाद में बल्लेबाज के तौर पर एक जबरदस्त शतक जमाया था लेकिन इसके अलावा ये सीजन ना तो बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएगा और ना ही कप्तानी के लिए। इतना ही नहीं, उनको विश्व कप जाने वाली टीम इंडिया में दूर-दूर तक भी कोई जगह नहीं मिल सकी।
|
रहाणे ने पूछा- 'बताओ मैं क्या देख रहा हूं'
आईपीएल 2019 के 14 मैचों में 32.75 के औसत से 393 रन बनाने वाले रहाणे के लिए इस उतार-चढ़ाव भरे समय से निकलने के लिए एक छोटा सा ब्रेक जरूरी था। और इस समय रहाणे वही करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 30 साल के इस बल्लेबाज ने टेलीविजन देखते हुए की एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वे घर में आराम से बैठे हुए हैं और टीवी सेट पर नजरे गड़ाए हुए हैं। रहाणे ने इस पोस्ट में लिखा है- अंदाजा लगाईए, मैं इस समय क्या देख रहा हूं?

धवन ने दिया रहाणे को मजेदार जवाब-
बस, रहाणे का इतना कहना था कि उनकी टीम के साथी शिखर धवन ने यहां भी चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। धवन ने रहाणे की बात का तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'टीवी और क्या!' उसके बाद धवन ने कई मजाकिया इमोजी की सीरीज बनाते हुए रहाणे की और टांग खिंचाई की। आपको बता दें कि शिखर धवन के लिए आईपीएल 2019 का सफर समाप्त हो गया है। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स लीग चरण में अच्छा खेल दिखाती हुई प्लेऑफ तक पहुंची थी। यहां पर एलिमिनेटर मैच में दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई थी। इस मैच उनको हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की युवा टीम ने आगे की सीजनों के लिए बढ़िया खेल की उम्मीदें जगा दी हैं।
ये हैं IPL 2019 के 10 सबसे किफायती गेंदबाज जो रन लुटाने में निकले सबसे बड़े 'कंजूस'

दोनों ही खिलाड़ी खेलेंगे इंग्लैंड में-
जहां तक धवन की बात है तो उनका चयन विश्व कप टीम में हो चुका है और वे कुछ ही दिनों के अंदर टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगा। भारत को यहां अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। वहीं, रहाणे ने कुछ इंग्लिश काउंटी हैंपशायर के साथ करार किया है। वे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस काउंटी में खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
