ये हैं IPL इतिहास में सबसे कम रनों पर ऑलआउट होने वाली 5 टीमें
नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल है। काैन से मैच में क्या हो जाए, किसी को नहीं पता। अगर बल्लेबाज का बल्ला चल पड़ा तो स्कोर पहाड़ जैसा भी बन जाता है। अगर ना चले तो फिर ताश के पत्तों की तरह ढेर होकर टीम सस्ते में भी पवेलियन की राह देखने के लिए मजबूर हो जाती है। भारत में पिछले 11 सालों से हर साल आयोजित होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में भी कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले जिसमें बड़ी-बड़ी टीमें कुछ ही रन बनाकर धाराशाही हो गईं। इस बार आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत 23 मार्च को होनी है लेकिन इसके पहले हम आपको उन 5 टीमों के नाम बताएंगे जो सबसे कम रनों पर ऑलआउट हुईं।

1. राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
विस्फोटर बल्लेबाजों से भरपूर टीम मानी जाने वाली बेंगलुरू टीम के नाम सबसे कम स्कोर पर आलआउट होने का शर्मनाक रिकाॅर्ड है। विराट कोहली की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलुरू 23 अप्रैल, 2017 को ईडन गार्डन्स पर 9.4 ओवरों में 49 रन पर आउट हो गई। नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस वोक्स और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ने तीन-तीन विकेट लिए। इस मैच में आरसीबी ने 82 रन की शर्मनाक हार झेली।

2. राजस्थान रॉयल्स
साल 2009 में हुए दूसरे सीजन में 18 अप्रैल को केपटाउन में बेंगलुरू ने राजस्थान को 134 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में राजस्थान 15.1 ओवर में 58 रनों पर ऑल आउट हो गई। अनिल कुंबले ने 3.1 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसकी बदाैलत राजस्थान 75 रनों से जीत गया था। उस समय बेंगलुरू के कप्तान केविन पीटरसन थे।

3. दिल्ली कैपिटल्स
6 मई, 2017 को फिरोजशाह कोटला में मुंबई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली टीम 66 रन पर ढेर हो गई। हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई ने इस मैच में 146 रनों की जीत दर्ज की थी। दिल्ली तीसरी ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा 6 बार कम स्कोर खड़ा किया। 2017 के सीजन में ही दिल्ली 67 रनों पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ढेर हुई थी।
IPL 2019 : धोनी ने विराट को दी 'चेतावनी', मैच से पहले ही VIDEO हुआ वायरल

4.कोलकाता नाइट राइडर्स
16 मई 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम मात्र 67 रनों पर सिमट गई थी। इस मैच के दौरान शान पोलॉक ने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। मुंबई ने यह मुकाबला 5.3 ओवर में 8 विकेट रहते अपने नाम कर लिया था। उस समय कोलकाता के कप्तान साैरव गांगुली थे।

5.किंग्स इलेवन पंजाब
सबसे कम रनों पर ढेर होने वाली पांचवीं टीम पंजाब है। 14 मार्च 2017 को पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 73 रनों पर ढेर हो गई थी। जवाब में पुणे ने 12 ओवर में 9 विकेट रहते ही मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।
ये हैं IPL के वो 5 रिकाॅर्ड जिनका टूटना है मुश्किल, एक बनाया था सचिन ने
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
