मुंबई। मंगलवार का दिन शायद धोनी के लिए सबसे बेकार दिनों में से एक था, तभी तो एक ओर जहां उनकी टीम जो कि आइपीएल के लीग मैचों में नंबर वन पर थी, प्लोऑफ में बुरी तरह से हार गई वहीं दूसरी ओर उन पर तगड़ा जुर्माना भी लग गया।
जी हां चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन धोनी पर अंपायर के फैसले के विरोध में अनुचित सार्वजनिक टिप्पणी करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है, अब धोनी को अपनी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर देना होगा। धोनी को रेफरी ने आइपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.7 के लेवन एक का अपराधी घोषित किया है।
IPL से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि मंगलवार को मुंबई की ओर से दिये गये 187 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने मात्र चौथी गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया, मलिंगा ने ड्वेन स्मिथ को एलबीडब्ल्यू किया, टीवी रीव्यू में बॉल स्टंप से बाहर जाती दिख रही थी, जिसके बाद धोनी ने सार्वजनिक रूप से आउट होने पर एतराज जता दिया, जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा दिया गया है।
मालूम हो कि मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।