नयी दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन की फिल्म अजहर आज रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर अजहरूद्दीन इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कई कार्यक्रम में नजर आएं। हाल ही में वो एक आईपीएल शो के दौरान नजर आएं, जिसे लेकर अब एक पूर्व क्रिकेटर ने उनपर निशाना साधा है। फिल्म 'अजहर' ने उड़ायी पुराने क्रिकेटर्स की नींद, जानिए क्यों?
ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डिर्क नानेस ने इस शो के दौरान मोहम्मद अजहरूद्दीन की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर क्रिकेट शो के दौरान एक ऐसे शख्स का वेलकम कैसे किया जा सकता है, जो खुद को मैच फिक्सर कबूल कर चुका हो?
Why is a confessed match fixer welcomed on a cricket show and treated like royalty? How is that even possible?
— Dirk Nannes (@dirk_nannes) May 11, 2016
डिर्क नानेस ने ट्विटर पर लिखा है कि जो खिलाड़ी खुद ही मैच फिक्सिंग के आरोपों को कबूल चुका है आखिर क्रिकेट के शो में उसे कैसे बुलाया जा सकता है। अपने ट्वीट के दौरान उन्होंने एक खबर भी लिंक की है, जिसके मुताबिक उन्हें फिक्सिंग के आरोप से बरी नहीं किया गया है। डिर्क नानेस ने जो खबर लिंक की है उसके मुताबिक अजहरूद्दीन को जो सजा दी गई, उसे अवैध करार दिया गया और बैन हटाया गया, लेकिन निर्दोष नहीं माना गया। नाराज डिर्क ने कहा है कि आपको सच जानना चाहिए। हलांकि उन्हें इस ट्वीट के लोगों की आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है।
.@im_afsi He was NEVER cleared. His punishment was declared illegal, and the ban lifted rather than found innocent. https://t.co/uLGnuEePz5
— Dirk Nannes (@dirk_nannes) May 11, 2016