भज्जी ने करोड़ों में बेचे कलर्स को शादी के वीडियो राइट्स!
जालंधर। आखिरकार 9 साल के लंबे इंतजार के बाद भज्जी का सेहरा बांधने का वक्त आया है इस कारण हरभजन सिंह अपनी इस शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए अब उनकी शादी देश की हाई-प्रोफाइल शादी बन गई हैं जिसमें देश-विदेश के नामचीन हस्तियां शिरकत करने वाली हैं, इसलिए आम लोगों के बीच भी इस शादी को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।
Video: भज्जी-गीता की शादी: 3 देशों के शेफ और 150 तरह का खाना
खबर है कि हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बासरा को शादी के बाद अपने घर तीन करोड़ की रॉल्स रॉयस फैंटम कार में लेकर जायेंगे, लेकिन यह कार भज्जी की खुद की है या फिर किसी से उन्होंने किराये पर ली है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
काफी तड़क-भड़क वाली रही भज्जी-गीता की संगीत सेरोमनी, देखें तस्वीरें
तो वहीं दूसरी ओर एक और खास बात इस शादी के बारे में पता चली है कि भज्जी ने अपनी शादी के वीडियो राइट्स कलर्स टीवी चैनल को बेचे हैं जो कि आम लोगों के लिए शादी के बाद भज्जी की शादी की वीडियो प्रसारित करेगा। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि भज्जी ने अपनी शादी के वीडियो के लिए कलर्स से करोड़ो में डील की है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की जानकारी तो केवल हरभजन और चैनल्स वाले ही दे सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
