Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट बोर्ड नहीं छोड़ेगा कोहली को

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) विराट कोहली को इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बख्शने के मूड में नहीं है। कोहली को कसा जा सकता है। उनसे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वे अपने गुस्से पर काबू पाएं अगर उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाए रखनी है।

नाराज पत्रकार बिरादरी

दरअसल कोहली ने कल हिन्दुस्तान टाइम्स के क्रिकेट संवाददाता जसविंदर सिद्धू के साथ जिस तरह से पर्थ में गाली-गलौच की उससे बोर्ड उनसे नाराज है। हिन्दुस्तान टाइम्स के संपादक और प्रबंधन ने भी इस मामले को बोर्ड के सामने रखा है। समूची पत्रकार बिरादरी कोहली से नाराज है।

अनुशासनहीन कोहली

सूत्रों का कहना है कि बोर्ड का कोई आला पदाधिकारी कोहली को कस सकता है। उन्हें कहा जा सकता है कि उनकी तरफ बार-बार हो रही अनुशासनहीनता की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वे भले ही बड़े खिलाड़ी हों पर उनका आचरण सड़कछाप रहा है। उसमें सुधार लाना होगा। अन्यथा उन्हें दंड दिया जाएगा।

बदतमीज कोहली

इस बीच, वरिष्ठ क्रिकेट कोच गुरुचरण सिंह ने भी विराट कोहली के वरिष्ठ पत्रकार से बदतमीजी करने पर दुख का इजेहार किया। उन्होंने कहा कि एक दौर में खिलाड़ियों और पत्रकारों में बहुत मधुर संबंध होते थे। विराट ने उसे तार-तार कर दिया है। कोहली के व्यवहार से सारे खिलाड़ियों का सिर शर्म से झुक गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+