टीम इंडिया के कोच बनना चाहते हैं शेन वार्न
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर और दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा जताई है। वार्न ने कहा कि वो टीम इंडिया के साथ काम करना चाहते हैं। वार्न ने कहा कि टीम इंडिया के एक क्षमतावान और शानदार टीम है जिसके साथ काम करना शानदार होगा। शेन वार्न ने कहा कि करोड़ों-करोड़ लोग टीम इंडिया को पसंद करते हैं। लोगों की उम्मीद उनसे जुड़ी होती है।
लोगों की इन उम्मीदों की वजह से ही टीम पर बहुत दबाव होता है। ऐसे में टीम से अगर एक भी गलती हो जाए तो वो भी काफी पड़ सकती है। वार्न ने कहा कि अगर उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने का मौका मिलता है तो वो इस बारे में जरुर सोचेंगे।
आपको बता दें कि टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का करार खत्म हो चुका है। वेस्टइंडीज के हाथों टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हार के साथ ही उनका करार खत्म हो गया। ऐसे में बीसीसीआई के अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अगर कमेटी चाहे तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
