
हल निकालने की है जरूरत
हॉग ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए वीडियो में कहा, ‘ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को रद्द किया जा सकता है या इसका समय बदला जा सकता है। मुझे यह पसंद नहीं है, लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनका हल निकालने की जरूरत है।' उन्होंने आगे कहा कि काफी खिलाड़ी लॉकडाउन से गुजर रहे हैं। वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और टी-20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग और तैयारी नहीं कर पा रहे इसलिए हमें उन्हें यहां एक या डेढ़ महीना पहले लाना होगा।'

दिए ये 5 सुझाव
पहला- खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का सहारा लेना होगा।
दूसरा- चार्टर्ड फ्लाइट में बैठने से पहले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट होना चाहिए।'
तीसरा- जब खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में आ जाएं तो फिर उन्हें दो हफ्तों के लॉकडाउन से गुजरना होगा।
चाैथा- दो हफ्ते का पृथक रहने का समय पूरा होने के बाद उनका दोबारा परीक्षण होगा और अगर वे परीक्षण में सफल रहते हैं तो बाहर जाने, तैयारी और ट्रेनिंग करने की छूट होगी।
गर्लफ्रेंड या पड़ोसन, मोहम्मद शमी ने दिया चहल के सवाल का ये जवाब

आखिरी सुझाव रहा अहम
हाॅग ने जो पांचवा सुझाव दिया वो काफी अहम है। हॉग ने कहा कि क्रिकेट में सामाजिक दूरी बनाना समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, ''सामाजिक दूरी बनाना क्रिकेट में समस्या नहीं होगी क्योंकि अधिकांश समय खिलाड़ी एक दूसरे से एक-डेढ़ मीटर से अधिक की दूरी पर ही रहते हैं। एकमात्र समस्या स्लिप में हो सकती है, लेकिन इसके लिए नियम बनाया जा सकता है कि स्लिप में दो खिलाड़ियों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी होगी।''


Click it and Unblock the Notifications
