For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ICC हॉल ऑफ फेम से सम्मानित हुए

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को आईसीसी के हॉल ऑफ द फेम वर्ग में शामिल किया गया है। पोंटिंग बुधवार को इस सम्मानित ग्रुप के सदस्य बन गए। इस घोषणा के बाद पोंटिंग को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में सम्मानित किया गया। इस तरह से पोंटिंग 25वें ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बन चुके हैं जिनको ये सम्मान मिला है।

मेलबर्न के मैदान में तीसरे टेस्ट के चाय ब्रेक के बाद उनको सम्मानित किया गया है। बता दें कि उनको हॉल ऑफ फेम देने कि घोषणा इस साल की शुरूआत में ही चुकी थी। हालांकि उनको सम्मानित बुधवार को किया गया है। इस दौरान उन्होंने भारत के राहुल द्रविड़ और इंग्लैड के क्लेयर टेलर के साथ मंच साझा किया। पोंटिंग के अलावा ये दोनों खिलाड़ी भी 2018 में ही हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए हैं। इस तरह से अब कुल हॉल ऑफ फेम के सदस्यों की संख्या 87 हो गई है।

पोंटिंग ने इस अवसर पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए कहा- 'इस सम्मान को पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने हर पल का लुत्फ उठाया और इस दौरान मैंने और टीम ने जो कुछ भी हासिल किया, उसका मुझे बहुत गर्व है। ये मेरे टीम के साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के योगदान के बिना संभव नहीं था।' गौरतलब है कि पोंटिंग की कप्तानी के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो विश्व कप जीते थे। इसमें 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप शामिल है। जबकी एक खिलाड़ी के तौर पर पोंटिंग ने कुल तीन (1999 का विश्वकप मिलाकर) विश्वकप जीते।

Story first published: Wednesday, December 26, 2018, 13:48 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+