For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज के बाद अब माइकल क्लार्क लड़ रहे हैं कैंसर से, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह कैसे कैंसर से लड़कर माैत को मात दे गए थे, इससे हर कोई वाकिफ है। युवराज जब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रहे थे तो उन्हें चाहने वाला प्रत्येक शख्स उनकी सलामती की दुआ कर रहा था जो काम आईं। युवराज कैंसर को मात दे गए, लेकिन अब माइकल क्लार्क भी इस बीमारी से जूझते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को 2015 का आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इसकी जानकारी खुद एक तस्वीर शेयर करते हुए दी।

क्लार्क ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके माथे की सर्जरी हो गई है। तस्वीर में उनके माथे पर टांके लगे हुए दिख रहे हैं। भावुक क्लार्क ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक और दिन, मेरे चेहरे पर एक और स्किन कैंसर कट, बाहर मौजूद सभी युवा ये सुनिश्चित करें कि वे सूरज से बचने के लिए सही कदम उठा रहे हैं। क्लार्क 2006 से स्किन कैंसर से जूझ रहे हैं। तब से वे अपने चेहरे की तीन बार सर्जरी करा चुके हैं। ये क्लार्क की चौथी सर्जरी रही।

बता दें कि क्लार्क ने 2015 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि तब से ये खिलाड़ी क्रिकेट कमेंट्री करते हुए दिखता है। लेकिन उन्होंने तस्वीर शेयर अपने फैंस को बताया कि उन्हें स्किन कैंसर है। क्लार्क साल 2010 से कैंसर काउंसिल के एबेंसडर हैं। साल 2014 में वो कैंसर काउंसिल के विज्ञापन कैंपेन से जुड़े थे जिसमें उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अपनी त्वचा को बचाने की सलाह भी दी थी।

बता दें कि स्किन कैंसर की समस्या एक खतरनाक बीमारी है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से यह समस्या किसी को भी हो सकती है। शरीर के जिन हिस्सों पर सूर्य की किरणे सीधी पड़ती है जैसे हथेली, उंगलियां, नाखून की त्वचा, पैर के अंगूठे की त्वचा पर कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+