फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सानिया मिर्जा
फ्रांस। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। महिला एकल में सानिया ने जर्मनी की क्रिस्टीना बारोइस को 6-3, 6-3 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर चल रहीं सानिया मिर्जा कुछ माह पहले पैर की चोट के कारण टेनिस से बाहर चल रही थीं। लेकिन फ्रेंच ओपन में जब वो कोर्ट में उतरीं तो कहीं से नहीं लग रहा था कि सानिया लंबे समय के बाद आयी हैं। यही नहीं पिछली हार का गम भी कहीं नहीं दिख रहा था। सानिया ने क्रिस्टियाना को 15 मिनट के अंदर हरा दिया।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा 2009 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी हैं। लेकिन इस साल उनके प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि वो काफी आगे जा सकती हैं। अगले दौर में उनका मुकाबला 12वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की अजनिस्का रैडवांस्का या ऑस्ट्रिया की पैट्रीशिया मेयर में से किसी एक से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications