For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को बताया हार्दिक पांड्या से बढ़िया ऑलराउंडर

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या को एशिया के शानदार और भारत के बेस्ट ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। कई बार उनकी तुलना इस दौर के बेस्ट ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व शानदार गेंदबाज को लगता है कि हार्दिक से बेहतर ऑलराउंडर पाकिस्तान में ही मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग को लगता है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर इमाद वसीम भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से बेहतर ऑलराउंडर हैं।

हार्दिक से बेहतर ऑलराउंडर पाकिस्तान में बताया-

हार्दिक से बेहतर ऑलराउंडर पाकिस्तान में बताया-

हॉग ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी, जब एक प्रशंसक ने उन्हें वसीम और पांड्या के बीच एक बेहतर ऑलराउंडर चुनने के लिए कहा। 31 वर्षीय वसीम ने अब तक 53 वनडे और 43 टी 20 मुकाबले खेले हैं और अभी तक पाकिस्तान के लिए टेस्ट में पदार्पण नहीं किया है। उन्होंने दो प्रारूपों में क्रमश: 952 और 257 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने दोनों प्रारूपों में 42 विकेट झटके हैं।

अगर IPL 2020 हुआ तो इस बार भी नहीं टूट पाएंगे ये 3 शानदार रिकॉर्ड

इसके अलावा पांड्या जब भी फिट होते हैं, वह भारत के लिए तीनों प्रारूपों में नियमित खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं। उनके आंकड़े में 54 वनडे में 957 रन और 54 विकेट, 40 टी 20 में 310 रन और 38 विकेट जबकि 11 टेस्ट में 532 रन और 17 विकेट हैं।

जानिए ब्रैड हॉग की राय-

जानिए ब्रैड हॉग की राय-

हालांकि, हॉग ने कहा कि वसीम उनकी राय में एक बेहतर ऑलराउंडर हैं, उन्होंने यह भी कहा कि पांड्या लंबी चोट के बाद अपनी योग्यता साबित करने के लिए उत्सुक होंगे और 'पहले से बेहतर' करेंगे।

हॉग की सोशल मीडिया पोस्ट ये थी: "इस पर इमाद वसीम के साथ हूं। लेकिन देखिए, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है जब हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं और वापस खेल में हैं, तो वह पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। "

'चोट के बाद पांड्या से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद'

'चोट के बाद पांड्या से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद'

पांड्या ने आखिरी बार मैनचेस्टर में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था और उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय खेल पिछले साल सितंबर में बेंगलुरु में प्रोटियाज के खिलाफ एक टी 20 था।

क्रिकेट में सबसे बड़ी डिमांड लेकिन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की होती है। इस मामले में हार्दिक पांड्या किसी भी भारतीय समकक्ष से आगे निकल जाते हैं। अगर सीम बॉलिंग क्षमता की बात करें तो पांड्या निश्चित तौर पर दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल होने का दावा करते हैं।

हार्दिक बनाम स्टोक्स पर दिया था ये जवाब-

हार्दिक बनाम स्टोक्स पर दिया था ये जवाब-

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सत्र कर रहे थे। फैंस ब्रैड हॉग से काफी सवाल पूछ रहे थे जिसमें कुछ सवालों को दिलचस्प की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसा ही एक सवाल था कि हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स में कौन बेहतर हैं। इस पर हॉग ने कहा, "यहां पर मैं इंग्लिश खिलाड़ी के साथ जाउंगा। हार्दिक में काफी क्षमता है, लेकिन उसने मेरी वर्ल्ड इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर स्टोक्स की जगह लेने के लिए पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।"

ICC बोर्ड की बैठक में सौरव गांगुली ने किया BCCI का प्रतिनिधित्व

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 9:08 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+