बांग्लादेश के पूर्व गेंदबाज शहादत हुसैन ने की साथी खिलाड़ी से मारपीट, लगा 5 साल का बैन
नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन को टीम के साथी अराफात सनी पर हमला करने के लिए बांग्लादेश में चल रही नेशनल क्रिकेट लीग से निलंबित कर दिया गया है। हुसैन ने सनी के साथ मारपीट की है और जानकारी के अनुसार यह घटना खुलना में ढाका डिवीजन और खुलना डिवीजन के बीच मैच के दौरान हुई। हुसैन ने 2005 से 2015 के बीच बांग्लादेश के लिए कई इंटरनेशल मैच खेलते हुए 100 से अधिक विकेट लिए हैं। उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "एक खिलाड़ी के स्तर पर अपराध के लिए एक वर्ष के लिए किसी भी बीसीबी प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, इसके अलावा उनको 50,000 टका जुर्माने भी भरना होगा।"
उन्होंने बताया कि शहादत ने फैसला स्वीकार कर लिया और घर लौट गए हैं। हमने मैच रेफरी की रिपोर्ट तकनीकी समिति को दे दी है और वे उसका भविष्य तय करेंगे लेकिन उसे इस एनसीएल गेम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि मैदान पर खिलाड़ियों को ध्यान रखना चाहिए कि वह इस तरह की गलतियां ना करें। अगर वे ऐसा करते हैं तो फिर सजा मिलनी तय है। शहादत ने अपना आपा तब खो दिया जब अराफात ने गेंद के एक तरफ चमकने के उनके तरीकों पर सवाल उठाया। 33 वर्षीय हुसैन ने 38 टेस्ट, 51 वनडे और छह टी 20 में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया।
हुसैन ने इस प्रतिबंध को काफी कड़ा बताते हुए इसके खिलाफ अपील करने की बात कही है।
बता दें कि बांग्लादेश की टीम में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज से पहले ही बांग्लादेश के नियमित कप्तान शाकिब अल हसन को भ्रष्टाचार के मामले में आईसीसी ने दो साल के प्रतिबंध की सजा पहले ही सुना रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
