विश्व कप 2019: भुवनेश्वर या शमी! सचिन तेंदुलकर ने बताया किसे मिले टीम में जगह
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में भारत का अगला मैच 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इस मैच को जीतकर भारत एक और जीत के साथ सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगा। वेस्टइंडीज ने हालांकि जिस तरह से अपने पिछले मैच में अंतिम क्षणों तक लड़ाई लड़ी है उसको देखते हुए भारत इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगा। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में चोटिल भुवनेश्वर के स्थान पर मोहम्मद शमी को मैदान में उतारा था। शमी ने इस मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास भी बना डाला था।
ऐसे में भारत के सामने बड़ा सवाल यह है कि यदि भुवनेश्वर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहते हैं तो क्या शमी की जगह पर उनको तरजीह दी जाएगी? यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि शमी ने पिछले मैच में काफी प्रभावित किया था जबकि भुवी के पास अनुभव है और उन्होंने विश्व कप के अपने मैचों में अब तक अच्छी गेंदबाजी भी की है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार और शमी में से किसे खिलाया जाए पर जवाब दिया है।
सचिन ने बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर को खिलाना पसंद करेंगे। इसका कारण बताते हुए सचिन ने कहा, 'क्योंकि क्रिस गेल के सामने आपको ऐसा गेंदबाज चाहिए जो उनसे बाहर की ओर गेंद निकाल सके और भुवनेश्वर यह काम ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।' सचिन ने बताया कि गेल हमेशा विकेट छोड़ती हुई गेंदों पर संघर्ष करते हैं और वे बांग्लादेश के खिलाफ भी ऐसी ही गेंद पर आउट हुए थे।
अगर भारत गेल को जल्दी आउट करने में सफल रहता है तो उसके लिए विंडीज पर दबाव बनाना भी आसान होगा। हालांकि शमी और भुवनेश्वर दोनों अपने काम में महारथी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की टीम प्रबंधन मैच के दिन किस गेंदबाज को टीम में जगह देता है। वैसे ये बहुत कुछ भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस पर भी निर्भर करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
