इयोन मोर्गन से कप्तानी छीनकर इस खिलाड़ी को देना चाहते हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ का मानना है कि अब वक्त आ गया है कि टीम की कमान को नये खिलाड़ी के हाथ में दिया जाना चाहिये। मौजूदा समय में जहां इयोन मोर्गन सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं पर टेस्ट क्रिकेट में जो रूट कप्तान हैं। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ का मानना है कि टीम को विश्व कप 2019 में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अब टीम की कमान सौंप देनी चाहिये।
फ्लिंटॉफ ने टास्कस्पोर्ट से बात करते हुए बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की और उन्हें समय के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक बताया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट विशेषज्ञों के उस तर्क पर भी अपनी बात रखी जिसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी को एक अच्छा कप्तान नहीं बन पाने की बात कही गई।
उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि एक ऑलराउंडर खिलाड़ी अच्छा कप्तान साबित नहीं हो सकता। ईसीबी ने पहले भी यह कोशिश की है जब उसने फ्लिंटॉफ को या इयान बॉथम को कप्तान बनाया। सभी को लेबल मिला है कि यदि आप एक ऑलराउंडर हैं तो वह एक बेहतर कप्तान नहीं हो सकते। हालांकि मुझे यकीन है कि बेन स्टोक्स इसे गलत साबित कर देगा। वह खुद भी कप्तानी की सोच रहा होगा और मैं भी उसे कप्तान बनते देखना पसंद करूंगा।'
इसी इंटरव्यू के दौरान फ्लिंटॉफ ने बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की और कहा कि मुझे उनमें ऐसी कोई कमी नहीं दिखाई देती जिसको लेकर यह कहा जा सके कि वह अच्छे कप्तान नहीं बन सकते।
उन्होंने कहा, 'बेन स्टोक्स एक अच्छे कप्तान क्यों नहीं हो सकते हैं? उन्होंने अब तक वो सब कुछ किया है, जो वह कर सकते थे। उन्होंने लगभग अकेले ही एक विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। उन्होंने अपने दम पर टेस्ट मैच जिताया था। वह ड्रेसिंग रूम में एक लीडर की तरह हैं, वह सभी मुश्किल परिस्थितियों में शामिल रहे हैं। अगर उन्हें इंग्लैंड का कप्तान होने का मौका मिलता हैं, तो वह बेहतर हो सकते हैं।'
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने अपने अब तक के करियर में इंग्लैंड के लिए 63 टेस्ट मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने 36.54 की औसत से 4056 रन बनाये हैं, साथ ही 147 विकेट भी अपने नाम किये हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 95 मैचों में शिरकत की है और 40.64 की औसत से 2682 रन बनाए हुए हैं, साथ ही 70 विकेट भी हासिल किये हैं। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इनके नाम 305 रन है और इन्होने 14 विकेट हासिल किये हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
