Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेन स्टोक्स की मौजूदगी से क्रिकेट का 'सबसे बड़ा युद्ध' सर्कस में बदल जाएगा!

लंदन। बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल झगड़े के बाद स्टोक्स का एशेज सिरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है। इसी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि बेन स्टोक्स की मौजूदगी से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज सर्कस में बदल जाएगी।

नारिस हुसैन ने डेलीमेल यूके के लिए लिखे एक लेख में बेन स्टोक्स पर जमकर भड़ास निकाली है। हुसैन का मानना है कि पूरा मामला सुलझने तक स्टोक्स को टीम से बाहर रखना ही सही होगा। उन्होंने लिखा, "शायद इस मामले से बचने का एक ही रास्ता है कि पुलिस और जांच अधिकारी ये कह दें कि इंग्लैंड के उप-कप्तान (बेन स्टोक्स) बेकसूर हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वर्ना ये डर है कि इस मानसिक स्थिति के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल पाएगा। इतना ही नहीं खतरा ये भी है कि उनकी मौजूदगी से एशेज सर्कस में बदल जाएगा। केवल स्टोक्स की बातें ही होंगी।"

उन्होंने आगे लिखा "मेरा ये भी मानना है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस मामले का ध्यान रखे और स्टोक्स को ऐसी किसी स्थिति में ना डालें जहां उसके लिए चीजें संभालना मुश्किल हो जाएं। बोर्ड ने अब तक इस मामले को संभाला है लेकिन वीडियो बाहर आने की वजह से स्थिति पूरी तरह बदल गई है।" गौरतलब है कि एशेज सीरीज के लिए बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का उपकप्तान बनाया गया है। एशेज सरीज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली ऐसी सीरीज है जिसे क्रिकेट के सबसे बड़े महायुद्धों में एक माना जाता है।

बता दें कि इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो सामने आया है। ब्रिस्टल में नाइट क्लब में बेन स्टोक्स के साथ हुई घटना का वीडियो सामने आया है। ऐसा पहली बार है किसी अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर के झगड़े का वीडियो सामने आया है। 'झगड़े' का वीडियो 'सन अखबार' की वेबसाइट पर आने के बाद स्टोक्स का एशेज में खेलने पर संदेह पैदा हो गया है। इस वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः- इंग्लैंड के धाकड़ ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का वो VIDEO जब उसने 1 मिनट में जड़ दिए 15 घूंसे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+