Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस कंगारू खिलाड़ी ने बताया भारत को उन्हीं के घर में हराने का तरीका

नई दिल्ली। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। मुकाबला विशाखापत्तनम में होगा, लेकिन इसके शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने भारत को उन्हीं के घर में हराने का तरीका बताया है। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के दौरान अनुकूलन क्षमता अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि वे देश में खेलने के बीते अनुभव से सीख लेने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, ''आपको यहां जिस भी सतह पर खेलने को मिलेगा, आपको उसके अनुकूल होना होगा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने बीते समय में भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिये मुझे लगता है कि हमें उस अनुभव से मदद मिल सकती है। '' ख्वाजा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में छह मैच खेल चुके हैं, जो अब आईपीएल से हट गई है। ख्वाजा के अनुसार हमारे खिलाड़ी भारत की सभी पिचों से वाकिफ हैं। वह इस समय हैदराबाद में हैं और उन्होंने कहा, ''मेरे हिसाब से धर्मशाला का विकेट थोड़ा ज्यादा स्पिन हुआ था, मोहाली और बेंगलुरू में विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। ''

बता दें कि हाली ही में भारत ने आस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती पर क्रिकेट के तीनो फाॅर्मेट में बुरी तरह से मात देते हुए सीरीज पर कब्जा किया था। इतिहास में पहली बार हुआ जब भारत आस्ट्रेलिया में ही तीनों फाॅर्मेट की एकसाथ सीरीज जीता हो। लेकिन अब आस्ट्रेलिया उस समय मिली हारका बदला लेना चाहेगा, ताकि हिसाब बराबर किया जा सके। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसकी लय को तोड़ना कंगारूओं के लिए आसान नहीं रहने वाला।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+