For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

54 साल की उम्र में संन्यास से वापस आया '100 आंखों वाला' शतरंज खिलाड़ी

शतरंज में कभी 15 से ज्यादा वर्षो तक खेल पर दबदबा बनाए रखने वाले शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव ने 54 साल की उम्र में सन्यास से वापसी की घोषणा की है।

अमेरिका। शतरंज में कभी 15 से ज्यादा वर्षो तक खेल पर दबदबा बनाए रखने वाले शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव ने 54 साल की उम्र में संन्यास से वापसी की घोषणा की है। वह अगले महीने यूएस में होने वाले शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ भी खेलेंगे

विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ भी खेलेंगे

टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह सिनक्वेफील्ड कप में नौ शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ भाग लेंगे जिसमें मौजूदा विश्व चैम्पियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन और दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा भी शामिल हैं।

'क्या मैं अपना संन्यास दोबारा घोषित कर पाऊंगा?'

'क्या मैं अपना संन्यास दोबारा घोषित कर पाऊंगा?'

गैरी कास्परोव ने ट्वीट किया, 'यह देखने के लिये तैयार हूं कि मुझे यह याद है कि नहीं कि मोहरों को कैसे चला जाए? क्या मैं इसके बाद अपना संन्यास दोबारा घोषित कर पाऊंगा या नहीं?'

वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है गैरी कास्परोव

वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है गैरी कास्परोव

आपको बता दें कि गैरी कास्परोव ने 2005 में पेशेवर शतरंज से संन्यास लिया था। जिसके बाद अब इस इस टूर्नामेंट में उन्हें वाइल्डकार्ड एंट्री दी गई है। इसी के साथ 54 वर्षीय कास्परोव इंटरनेशनल शतरंज में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।

भारत के लीजेंड विश्वनाथन आनंद भी लेंगे हिस्सा

भारत के लीजेंड विश्वनाथन आनंद भी लेंगे हिस्सा

भारत के लीजेंड शतरंज खिलाड़ी व दुनिया के 12वें रैंक के खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। आनंद की उम्र 47 साल है।

सब कुछ देख सकते थे गैरी कास्परोव!

सब कुछ देख सकते थे गैरी कास्परोव!

कहा जाता है कि शतरंज लीडेंज कास्परोव सभी कुछ देख सकते थे। इसलिए उन्हें '100 आंखों वाला' कहा जाता था। आपको बता दें कि 1985 में कास्परोव 22 साल की उम्र में सबसे युवा विश्व चैंपियन बने थे। जिसके बाद पूरी दुनिया में गैरा कास्परोव का डंका बज गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+