नई दिल्ली। आज भी हर कोई यह जानने को बेकरार है कि भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक से टेस्ट मैच से संन्यास क्यों ले लिया? इसके पीछे हर किसी ने अपने-अपने तर्क दिए हैं किसी ने कहा कि धोनी के संन्यास के पीछे विराट कोहली का हाथ हैं तो किसी ने कहा कि टीम के अंदर की गुटबाजी इसका कारण है लेकिन अब धोनी के पूर्व कोच एमपी सिंह ने एक अलग ही कारण बताया है धोनी के संन्यास का।
पूर्व कोच ने कहा कि धोनी ने उन्हें बताया था कि धोनी को टेनिस एल्बो इंजरी का डर था, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट मैच के कुछ शाट्स भी खेलने बंद कर दिये थे, यह भी एक कारण है धोनी के संन्यास का, लेकिन सिर्फ इसी कारण उन्होंने संन्यास ले लिया यह कहना थोड़ा मुश्किल है। गौरतलब है कि धोनी ने विश्वकप के ठीक पहले आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज के दौरान ही संन्यास का ऐलान किया था।
कप्तान धोनी को मुस्तफिजुर को धक्का देना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना