For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पूर्व कोच का दावा- मैंने सलाह दी तो यूनिस खान ने मेरी गर्दन पर चाकू रख दिया था

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाजी कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने दावा किया है कि एक बार उनकी गर्दन पर यूनिस ने चाकू रख दिया था। ग्रांट ने कुछ सलाह दी थी जो यूनिस को पसंद नहीं आई थी, इसलिए उन्होंने कोच की गर्दन पर चाकू रख दिया था। जिम्बाब्वे के ग्रांड ने अपने कोचिंग करियर को याद करते हुए यह घटना बताई।

ग्रांड 2014 से 2019 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे थे। वो इस समय श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच हैं। 49 साल के ग्रांड ने 'फोलोइंग ऑन क्रिकेट' पोडकास्ट पर अपने भाई एंडी और मेजबान नील मैंथोर्प के साथ बातचीत में यूनिस का जिक्र किया और कहा कि उसे कुछ सिखाना काफी कठिन है। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ब्रिस्बेन की एक घटना याद है। टेस्ट मैच के दौरान सुबह हम सब नाश्ते पर बैठे थे। मैंने उसे कुछ बल्लेबाजी सलाह देने की कोशिश की पर उसे मेरी सलाह अच्छी नही लगी और लो चाकू मेरी गर्दन तक ले आया। हमारे साथ ही मिकी आर्थर भी बैठे थे। फिर उन्होंने मामला शांत करवाया।''

बता दें कि यूनिस को हाल में इंग्लैंड के दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी कोच चुना गया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट खेले हैं जिसमें 52.05 के औसत से 10,099 रन बनाए हैं। ग्रांड ने कहा कि हां, यह दिलचस्प रहा। लेकिन यह कोचिंग का हिस्सा है। सफर के समय कुछ चुनाैतियां भी आती हैं और मैंने इसका सचमुच लुत्फ उठाया है। मुझे अभी काफी कुछ चीजें सीखनी हैं लेकिन में किस्मत वाला हूं कि मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।

गाैर हो कि जो घटना ग्रांड ने साझा कि वो साल 2016 में ब्रिस्बेन में घटी थी, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। पहले टेस्ट में यूनिस पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे और फिर दूसरी पारी में 65 रन बना सके। उन्होंने इस दौरे का अंत तीसरे टेस्ट में 175 रन की नाबाद पारी के साथ किया था। पाकिस्तान हालांकि इस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 0-3 से हार बैठा था।

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+