कार एक्‍सीडेंट में बाल-बाल बचे सुनील गावस्‍कर, अदा किया भगवान का शुक्र

लंदन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं। उस समय उनके साथ इंग्लिश कमेंटेटर मार्क निकोलस भी मौजूद थे। ओल्ड ट्रेफर्ड में टेस्ट मैच खत्म होने के बाद रविवार दोपहर को गावस्कर मैनचेस्टर से लंदन जा रहे थे।

गावस्कर कार की पिछली सीट पर बैठे थे। बगल वाली सीट पर लंदन में रहने वाले उनके दोस्त चंद्रेश पटेल मौजूद थे। वहीं, मार्क निकोलस ड्राइवर की बगल वाली सीट पर अखबार पढ़ रहे थे।भारी बारिश हो रही थी और गावस्कर की जगुआर कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी।

बारिश के मद्देनजर गावस्कर ने अपने ड्राइवर को सतर्क रहने के लिए कहा। टक्कर से बचने के लिए ड्राइवर ने जगुआर को दाईं तरफ मोड़ दिया, पर उसकी यह कोशिश हादसा को टाल नहीं सकी।

सामने वाली कार जगुआर के उस हिस्से से जा टकराई जिस तरफ गावस्कर बैठे थे। ईश्‍वर का शुक्र था कि इस हादसे में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है।

हादसे के चंद मिनट पहले ही गावस्कर ने अपनी पत्नी मार्शनील को मैसेज भेजा था कि वह हाईवे पर हैं और जल्द ही घर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि गावस्‍कर की ओर से चेतावनी देने के बावजूद ड्राइवर ने कार की स्‍पीड कम नहीं की थी।

इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि गावस्‍कर के ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

Story first published: Wednesday, August 13, 2014, 14:03 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+