टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे और रवि शास्त्री की कोचिंग पर पहली बार बोले राहुल द्रविड़
नई दिल्ली। इंग्लैंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रवि शास्त्री के नेतृत्व पर सवालों का दौर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। सुनील गावस्कर से लेकर सौरव गांगुली तक भारत के प्रदर्शन की आलोचना कर चुके हैं। रवि शास्त्री ने भारत के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि ह टीम पिछले 10-15 सालों की सर्वश्रेष्ट टीम है। इस बयान के बाद वह दिग्गजों से लेकर क्रिकेट फैन्स तक के निशाने पर आ गए थे।

राहुल द्रविड़ का बयान:
रवि शास्त्री के बयान पर राहुल द्रविड़ ने जवाब देते हुए कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कौन सर्वश्रेष्ट है और कौन नहीं। अभी टीम के लिए ये जरूरी है कि टीम ने उससे क्या सीख ली और उसे अब किस तरह आगे बढ़ना है। इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर द्रविड़ ने कहा कि अगर आप विराट कोहली को छोड़कर बात करें तो पूरी सीरीज में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलों भरी रही। मैंने भी इंग्लैंड में क्रिकेट खेला है लेकिन पांच मैचों की सीरीज में हालात इतने कड़े कभी नहीं रहे। द्रविड़ ने कहा कि हमें भविष्य की ओर ध्यान देना चाहिए।

शास्त्री के बयान पर राहुल की टिप्पणी:
द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि इस पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया और शास्त्री क्या सोचते हैं और क्या नहीं इस पर टिप्पणी करने में मेरी दिलचस्पी नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हमने इन सब चीजों से क्या सीख ली है और अगली बार हमें क्या करना चाहिए।

सुनील गावस्कर ने की थी आलोचना:
सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके इस बयान की आलोचना की थी। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी और तब द्रविड़ कप्तान थे और उनका मानना है कि शास्त्री के बयान को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
