सहवाग का खुलासा, ये खिलाड़ी त्याग न करता तो बड़े क्रिकेटर नहीं बन पाते एमएस धोनी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व भारतीय धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवााग एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी के बारे में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक खुलासा किया है। सहवाग ने बताया कि धोनी आज जहां पहुंचे हैं उसमें सौरव गांगुली का योगदान सबसे अहम है।
एक टीवी चैनल पर क्रिकेट की बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि धोनी सौरव गांगुली के कारण दुनिया के बड़े खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने कहा- "उस समय हम बल्लेबाजी के ऑर्डर में एक एक्सपेरिमेंट करते थे। हम फैसला करते थे हमें ओमनिंग के लिए अच्छी पार्टनरशिप मिलती है तो सौरव गांगुली को तीसर नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा और अगर खराब पार्टनरशिप होती थी तो इरफान और धानी जैसे पिंच हिटर्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था। इसके बाद गांगुली ने फैसला लिया कि वे धोनी को अपनी जगह तीसरे नंबर पर खेलने का मौका देंगे। अगर दादा ऐसा नहीं करते तो धोनी आज दुनिया के बड़ी खिलाड़ी नहीं होते।"
उन्होंने कहा कि कभी सौरव गांगुली खुद नंबर एक पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन मेरे लिए उन्होंने वह जगह छोड़ी। उसी क्रम में 2005 के विशाखापत्तन वनडे में सौरव ने अपनी जगह नंबर तीन पर धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला किया। इस मैच में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी खेली। सौरव की कप्तानी की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि बहुत कम ऐसे कप्तान होते हैं जो अपनी सेट जगह किसी नए बल्लेबाज को मौका देते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
