रोहित शर्मा ने वायरल किया धवन का वीडियो, फैंस से पूछा- जट्टजी क्या कर रहे हैं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' यानी कि शिखर धवन अपनी विंदास जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। वो ना सिर्फ बल्ला घूमाना जानते हैं बल्कि संगीत की समझ रखने वाले भी हैं। उनको कभी-कबार बांसुरी के द्वारा गाने गुनगुनाते भी देखा गया है। फिलहाल धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं। आखिरी मैच से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुए जिसमें वह नींद में कुछ बोलते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो उनके साथी रोहित शर्मा ने वायरल किया और साथ ही फैंस से पूछा तो जट्टजी क्या कर रहे हैं।
दरअसल, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हवाई जहाज में सफर करते दाैरान का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने धवन को लिया जो उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। धवन को नहीं पता कि रोहित उनका वीडियो बना रहे हैं क्योंकि वो खुद नींद में पड़े हैं और कुछ गुनगुनाते जा रहे हैं। ऐसे में इस पल का वीडियो रोहित ने शेयर करते हुए लिखा, ''नहीं, नहीं, यह मुझसे बात नहीं कर रहे हैं और ना ही यह इतने बुजुर्ग हुए हैं कि काल्पिनक दोस्त से बातें करें। तो जट्टजी क्या कर रहे हैं।"
रोहित के इस सवाल के जवाब पर कईयों ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने कहा कि यह भाभी का डर है, उनके सामने कुछ बोल नहीं पाते तो अकेले ही सही। हालांकि धवन ने फिर जवाब देते हुए कहा कि वो असल में क्या बोल रहे थे। धवन ने कहा कि मैं शायरी की प्रैक्टिस कर रहा था और इन जनाब ने वी़डियो बना दिया। क्या दिल से याद कर रहा था। वाह मजा आ गया। काश इतने दिल से पढ़ाई भी करी होती।
बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच का आखिर मुकाबला अब बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार होगा, जहां भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश की भेंट चढ़ गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
