Video: कुक का ये चमत्कारी कैच देखा आपने, बचा दी रिपोर्टर की जान
इंग्लैंडः इंग्लैंड की टेस्ट व वनडे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक इन इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल कुक अपने किसी मैच प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि एक 'चमत्कारी कैच' की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल मैदान पर मैच से पहले कुक एक रिपोर्टर को इंटरव्यू दे रहे थे उसी समय उनके साथी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे थे।

हवा में उड़ता शॉट बिना देखे पकड़ा
इस दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ कि उसे देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी। दरअसल रिपोर्टर को इंटरव्यू देते समय बाईं तरफ से बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी का हवा में उड़ता शॉट सीधा रिपोर्टर की तरफ आता है मगर तभी कुक बाएं हाथ से गेंद को पकड़ लेते हैं।
34 सेकेंड का चमत्कारी वीडियो
पूरी घटना का 34 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है जिसे नंदू नाम के ट्विटर यूजर अपनी वॉल पर शेयर किया है। नंदू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एलेस्टर कुक के अविश्वसनीय कैच ने शख्स की जान बचाई।'
|
और कुक ने बचा ली रिपोर्टर की जान
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गेंद रिपोर्टर की तरफ कितनी तेजी से आ रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बिना पीछे मुड़कर देखे गेंद को फुर्ती से लपक लिया। एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस कैच के वीडियो को अपने फेसबुक पन्ने पर शेयर किया है।
|
कुक का सुपरमैन कैच
एक युजर ने लिखा- एलेस्टर कुक का सुपरमैन कैच।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
