Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के बेटे ने पिता से कहा, 'जब विराट कोहली बैटिंग करने आएं तो जगा दीजिएगा'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय के सबसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट शामिल हैं। अपनी जबरदस्त फिटनेस और शानदार बल्लेबाजी के चलते महज 32 साल की उम्र में विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो उनके लाख फैंस उन्हें मैदान और टीवी स्क्रीन पर देखते हैं। टीम इंडिया कप्तान के फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में हैं। कप्तान कोहली की फैन लिस्ट में एक खास सदस्य भी शामिल है जिसके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जानकारी दी है।

माइकल वॉन ने बताया कि उनका बेटा विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन है। क्रिकबज के एक कार्यक्रम के दौरान माइकल वॉन ने बताया कि मेरा छोटा बच्चा भी छोटा खिलाड़ी है और वह हमेशा मुझसे कहता है कि जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने आएं तो मुझे जगा दीजिएगा। जैसे ही विराट कोहली मिडविकेट में अपना कैच थमाकर वापस गए मेरा बेटा कुछ दूसरा काम करने चला गया। कोहली बच्चों में कुछ इस कदर लोकप्रिय हैं। जब आप बिना किसी प्रयास के आसानी से गेंद को मैदान के पार जाते देखते हैं तो यह बेहतरीन अनुभव होताहै। वह बेहद खास खिलाड़ी हैं,वह जीनियस हैं।

बता दें कि दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी लेकिन वह शतक से चूक गए और अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली का कैच शॉर्म मिडविकेट पर हेनरीक ने जबरदस्त कैच लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले पर माइकल वॉन ने कहा कि मुझे कोहली की बल्लेबाजी की कतई चिंता नहीं है लेकिन तीन टेस्ट जो भारत बिना कोहली के खेलेगी वह जरूर चिंता का विषय है क्योंकि कोहली जबरदस्त रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं और तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है।

बता दें कि विराट कोहली एकमात्र एशियन कप्तान हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया की ही जमीन पर पिछले दौरे पर मात दी है। विराट जल्द ही पिता बनने वाले हैं जिसकी वजह से बीसीसीआई ने विराट कोहली को पैटरनिटी लीव दी है। एडीलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली वापस भारत लौट आएंगे और अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ होंगे। गौरतलब है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 2-0 की सीरीज में अपराजेय बढ़त बना ली है।

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 15:36 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+