इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का दिल का दाैरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जॉय बेंजामिन का निधन हो गया है। उन्होंने 60 साल की उम्र में दिल का दाैरा पड़ने से दम तोड़ा। बेंजामिन ने इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट और दो एकदिवसीय मैच खेले थे। बेंजामिन काउंटी सर्किट में सरे और वॉर्विकशायर के साथ अपने कार्यकाल के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म सेंट किट्स में हुआ था। लेकिन इसके बाद वह कम उम्र में ही इंग्लैंड में रहने लगे थे।
क्रिकेट जगत में उनकी पहचान एक खतरनाक आउटस्विंग गेंदबाज के रूप में थी। उन्हें 1992 में सरे में जाने से पहले उन्हें वॉर्विकशायर की तरफ से एक अनुबंध की पेशकश की गई थी। बेंजामिन ने सरे के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बेंजामिन ने वहां पहले सेशन में 64 और दूसरे सेशन में 80 विकेट चटकाए। यहां अच्छा खेल दिखाने के बाद आखिरकार 1994 में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 33 साल की उम्र इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। बेंजामिन ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे, लेकिन मैच दूसरी पारी में डेवॉन मैल्कम के नौ विकेटों के लिए जाना जाता है।
उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भले गी लंबा ना चला हो लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा। बेंजामिन ने सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले, जिसमें वह 1 ही विकेट लेने में सफल हो सके थे। लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 126 मैचों में 387 विकेट दर्ज है। इस दाैरान उन्होंने 17 बार 5 विकेट और एक बार 10 विकेट लेने का काम किया है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने खेले 168 मैचों में 173 विकेट दर्ज किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
