इंग्‍लैंड टीम के पूर्व कप्‍तान शिव ठाकोर ने की थी गंदी बात, अब पाए गए दोषी

लंदन। एक बार फिर से क्रिकेट को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल इंग्‍लैंड की अंडर 19 टीम के पूर्व कप्‍तान शिव ठाकोर को बुधवार को एक कोर्ट ने एक हाउसिंग परिसर में दो महिलाओं के सामने अश्लील तरीके से 'एक्‍सपोज' करने का दोषी पाया है। 24 वर्षीय पेशेवर क्रिकेटर शिव डर्बीशायर की ओर से खेलते हैं। उन्‍हें डर्बी के मैकवर्थ में 12 और 19 जून को दो आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबित जिन महिलाओं ने शिव पर आरोप लगाया है उनमें से एक ने कहा कि उसकी (शिव ठाकोर) हरकत काफी घिनौनी थी। आरोप है कि शिव ने अपनी जॉगिंग पैंट से खुद को एक्‍सपोज किया। साउथर्न डर्बीशायर मजिस्‍ट्रेट के कोर्ट में पुलिस की ओर से कहा गया कि ठाकोर ने बताया है कि "वह अपनी 16 वर्ष की गर्लफ्रेंड से सैक्‍सुअली संतुष्‍ट है। उसने कोई अपराध नहीं किया है।"

वहीं खुद ठाकोर ने कहा कि उसे खुद को आगे और पीछे की ओर से व्‍यवस्थित (rearrange) करने की उसकी आदत है। ठाकोर ने अपने पर एक्‍सपोज करने के लिए लगे आरोप से इनकार किया था। फिलहाल तो उन्‍होंने दोनों मामलों में दोषी ठहराते हुए मामले में सजा सुनाई जाने तक बिना शर्त जमानत पर रिहा किया गया था।

मामले में गवाही देते हुए पहले चश्‍मदीद ने कहा कि ठाकोर बेहद शांत और अच्‍छा व्‍यवहार करने वाला व्‍यक्ति है। वहीं डिस्ट्रिक्‍ट जज एंड्रयू मेचिन ने ठाकोर से कहा, 'मुझे इस बारे में जरा भी संदेह नहीं है कि दोनों महिलाओं ने पूरे च्‍चाई के साथ कोर्ट में गवाही दी।'

बता दें कि ठाकोर ने इसी साल जून से डर्बीशायर के लिए के लिए कोई मैच नहीं खेला है। यही नहीं उन पर आरोप लगने के बाद काउंटी टीम डर्बीशायर ने उनका मेहनताना भी रोक दिया। अब देखना होगा कि कोर्ट ठाकोर को कितनी सजा सुनाता है।

Read more about: england england cricket team
Story first published: Thursday, November 16, 2017, 15:55 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+