
कामयाब होंगे बोल्ट
हेसन ने कहा, ''पिच पर अगर गेंदबाजों को स्विंग मिलता है तो वनडे सीरीज में(5 फरवरी से शुरू) ट्रेंट बोल्ट और रोहित शर्मा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आशा है कि चोट से वापसी करने के बाद तेज गेंदबाज बोल्ट नई गेंद से विकेट लेने में कामयाब भी होंगे। इसके अलावा यह भी देखने वाली बात रहेगी कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बीच के ओवरों में कुलदीव यादव और चहल की चुनौतीपूर्ण गेंदों में पर किस तरह बल्लेबाजी करते हैं।''

आसान नहीं न्यूजीलैंड को हराना
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यी के दाैरान हेसन को लगता है कि भारत के लिए न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराना आसान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, ''भारत के लिए न्यूजीलैंड को घर में हराना मुश्किल भरा काम है। आप उनका मौजूदा रिकॉर्ड देख सकते हैं, जो काफी शानदार है। लेकिन मैं देख भी रहा हूं भारत के पास मजबूत बाॅलिंग अटैक है तो यह सीरीज कांटे की होने वाली है।' गाैर हो कि भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

कोहली पर कही ये बात
इसके अलावा हेसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर भी बात रखी। पहला टी20 मैच जो 24 फरवरी को आकलैंड में होगा, इसपर हेसन ने कहा, ''कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं पर तेज गेंदबाजों को खेलना आसान नहीं होता। मैं यह देखना पसंद करूंगा कि वह यहां पहली 10-20 गेदों को किस तरह से खेलते हैं। दूसरी ओर, विलियमसन का यह मैदान है और वह यहां किसी भी टीम के खिलाफ आसानी से रन करते आए हैं।''


Click it and Unblock the Notifications
