500 से ज्यादा लड़कियों के साथ सो चुका है ये क्रिकेटर, जीवनी में खुलासा
नई दिल्ली। एक बार फिर से वेस्टइंडीज के विवादित प्लेयर टीनो बेस्ट सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी आटोबॉयोग्राफी, जिसका नाम है 'माइंड द विंडो-माई स्टोरी' जिसमें उन्होंने अपने आप को सेक्सी मैन लिखा है और खुलासा किया है कि वो एक-दो नहीं बल्कि 500 से 650 लड़कियों के साथ सो चुके हैं।
VIDEO: जानिए गेल ने किससे पूछा I am Sexy और फिर क्या हुआ..
बेस्ट ने जीवनी में लिखा है कि महिलाएं मुझे प्यार करती हैं और मैं महिलाओं से, लड़कियां मेरे लिए खास मायने रखती हैं इसलिए मैं अपने आप को दुनिया का सबसे सेक्सी और लकी मैन मानता हूं और मुझे लगता है कि मैं गंजे सिर वाला दुनिया का बेस्ट ब्लैक लुकिंग इंसान हूं इसलिए ही शायद लोग मुझे ब्लैक ब्रैड पिट कहते हैं और .यकीन मानिए इस बात के लिए मुझे अपने आप पर गर्व है क्योंकि लड़कियों के दिल में जगह बनाना आसान नहीं होता है।
बेस्ट ने कहा...मैं दुनिया का बेस्ट ब्लैक लुकिंग इंसान हूं
आपको बता दें कि मैदान पर फिंलटआफ, मलिक और अफरीदी के साथ जबरदस्त झगड़ा करने वाले बेस्ट ने खुद के लिए किताब में प्लेब्वॉय शब्द का इस्तेमाल किया है जो कि अपने प्यार के नाकामयाबी की वजह से ऐसा बन गया। बेस्ट ने अपनी बुक में अपने प्यार का नाम मेलिसा लिखा है जिससे उनकी एक बेटी भी है लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पायी है।
इस किताब का कुछ हिस्सा मेल ऑनलाइन पर पब्लिश हुआ है और इस महीने के अंतिम सप्ताह में मार्केट में आ जायेगी। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर टीनो वेस्ट ने अपने वतन के लिए 25 टेस्ट खेले हैं और 57 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वो इस समय टीम में नहीं हैं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी वन डे भी न्यूजीलैंड के ही खिलाफ साल 2014 में खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
