पाकिस्तानी खिलाड़ी हैरिस सोहैल के पीछे पड़ा भूत, चढ़ा तेज बुखार
कराची। पाकिस्तान के खिलाड़ी हैरिस सोहैल इन दिनों बहुत ही अजीबो-गरीब हालात से गुजर रहे हैं, उनका कहना है कि वो एक भूत से परेशान हैं। पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है, जहां वो एक होटल में टिकी हुई है।
लेकिन जिस होटल में हैरिस सोहैल रूके हुए हैं, उनके मुताबिक वहां भूत हैं, जिसके कारण वो अपना कमरा बदलवाना चाहते हैं। जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से आधी रात को सोहैल को अपने कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ, उनके हिसाब से वो कोई डरावनी सी आकृति थी। जिसके बाद वो चिल्लाने लगे और तुरंत होटल मैनेजमेंट को बोला कि उनका कमरा बदले।
पाकिस्तानी खिलाड़ी हैरिस सोहैल के पीछे पड़ा भूत, चढ़ा बुखार
लेकिन जब टीम अधिकारियों ने कमरा बदला तब तक हैरिस सोहैल को बहुत तेज बुखार चढ़ चुका था। क्रिकेटर्स इस तरह की गतिविधियों की शिकायत पहले भी कर चुके हैं लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी की ओर से ऎसी शिकायत पहली बार आई है, फिलहाल हैरिस की हालत अब पहले से ठीक है लेकिन कहा जा रहा है कि वो अभी भी भयभीत हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
