For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के पूर्व कोच ने कहा- कोहली के पास अब तक की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम है

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई हो लेकिन विदेशों में जीत का स्वाद चखने का मजा खूब लिया है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में भी पहले स्थान पर रही। साल 2014 में कोहली ने टेस्ट की कप्तानी हासिल की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और विंडीज में भी सीरीज जिताई हैं। इस समय कोहली के पास ऐसी टीम है जो किसी भी टीम को पटखनी दे सकती है। ऐसा ही मानना है भारत के पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड का।

गायकवाड ने एक खेल वेबसाइट के साथ बात करते हुए कहा कि इस समय कोहली के पास भारतीय क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम है। उन्होंने कहा, ''अगर आप मुझे कहेंगे तो वाकई कोहली के पास भारत की अब तक की सबसे अच्छी टीम है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग इन सबका बैलंस टीम में बहुत अच्छा है। अभी तक देखते थे कि हमारे पास तेज गेंदबाज नहीं हुआ करते थे। हमारे समय में हमारे पास कार्सन, रोजर, और कपिल थे मगर वो आपको हमेशा मैच जिता कर नहीं दे सकते थे। आज हमारे पास विकल्प के साथ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो आपको मैच जिता रहे हैं।'

इसके अलावा गायकवाड ने वनडे क्रिकेट में कोहली की कप्तानी की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी की। उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ इस समय का सवाल है। मेरी सचिन से तब बात हुई थी जब उन्होंने कप्तानी छोड़ी थी। मैंने उन्हें मनाने की कोशिश कि मगर उन्हें लगा की उन्होंने अपना 110 प्रतिशत दिया मगर बाकी किसी ने नहीं। इस तरह बतौर कप्तान ये समझना बहुत जरूरी है कि हर एक व्यक्ति अलग है। आप 110 प्रतिशत दे सकते हैं मगर बाकी कोई 90 या 95 या 80 प्रतिशत दे रहा है। तो ऐसे में उनके इस प्रतिशत को आप 100 फीसदी में कैसे बदलते हो, इस पर कप्तान को काम करना चाहिए।'

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 20:50 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+