For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल के पिता का निधन हुआ, लंबे समय से लड़ रहे थे बीमारी से जंग

नई दिल्लीः क्रिकेट हलकों से एक दुखद खबर के तौर पर पार्थिव पटेल की ओर से एक सूचना आई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता का नाम अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल थे और वे बीमार चल रहे थे। उनका शरीर ठीक से काम नहीं करता था क्योंकि वे 2019 से ब्रेन हेमरेज से जंग लड़ रहे थे।

बाए हाथ के बल्लेबाज रहे पार्थिव पटेल इस समय आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं और उन्होंने पिता की फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए दुख प्रकट किया।

पार्थिव ने कहा, बहुत दुख के साथ हम सूचना देते हैं कि मेरे पिता मिस्टर अजयभाई बिपिनचंद्रा पटेल का निधन हो गया है। वह 26 सितंबर 2021 को दुनिया से अलविदा कह गए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उनको अपनी सोच और प्रार्थना में रखिए। उनको आत्मा को शांति मिले।

2019 में, पटेल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की मेडिकल कंडिशन के बारे में बात की थी। तब पार्थिव पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा था, "कृपया मेरे पिता को अपनी प्रार्थनाओं में रखें। वह ब्रेन हैमरेज से पीड़ित हैं। "

भारतीय क्रिकेटर उस समय आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ खेल रहे थे।

पटेल आईपीएल के 2019 संस्करण में आरसीबी के तीसरे सबसे अधिक स्कोरर के रूप में उभरे थे। भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2019 में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए 373 रन बनाए थे। आरसीबी के अलावा, 36 वर्षीय ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का भी प्रतिनिधित्व किया। और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भी वे खेले हैं।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट, 38 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और 2 T20I खेले हैं।

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 13:17 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+