इंग्लैंड में 4 जून को भारत पाक मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा बयान दिया है। लक्ष्मण ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलने का भारत सरकार निर्णय बिल्कुल सही है। सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए लक्ष्मण ने ये मामला अभी खेल से जुड़ा हुआ नहीं है।
बुधवार (31 मई) को पत्रकारों से बातचीत में लक्ष्मण ने कहा - 'मैंने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाया लेकिन सरकार जो भी फैसला करती है उसका सम्मान करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल से इतर का मामला है।'
लक्ष्मण ने कहा कि भारत मैच जीतने में सक्षम है। उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेल खेला है उससे साफ जाहिर होता है कि भारत अपना खिताब बचा लेगा। लक्ष्मण के मुताबिक धवन काफी प्रभावशाली खिलाड़ी साबित होंगे।
हालांकि कोच कुंबले और कप्तान कोहली के बीच विवाद को लेकर पूछे गए सवााल को वो टाल गए। लक्ष्मण ने कहा कि इस मुद्दे पर बात करने का ये सही मंच नहीं है।