
शुक्रवार से हालत थी खराब
उल्लेखनीय है कि चेतन चौहान को पिछले महीने कोरोना हो गया था जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार हो पाता इससे पहले ही उनकी किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्याओं ने इस खिलाड़ी की हालत खराब कर दी जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को जब उनकी हालत में सुधार नही हो रहा था तो उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

गावस्कर के साथ उनकी जोड़ी थी लोकप्रिय
चाैहान का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा तो नहीं चला लेकिन उनकी ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। गावस्कर और चौहान की जोड़ी ने टेस्ट की 60 पारियों में 54.85 की औसत से 3127 रन बनाए। दोनों ने कुल 11 शतकीय साझेदारियां कीं, जिनमें से 10 पहले विकेट के लिए रहीं। पिछले महीने 21 जुलाई को उन्होंने अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। उनका जन्म 1947 में बरेली में हुआ था।

ऐसा रहा करियर
इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले जिसमें 2084 रन बनाए और उनका सार्वाधिक स्कोर 97 रहा। करियर में बिना शतक लगाए (1969-1981) दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। बता दें कि बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम है जिन्होंने(1992-2007) 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 99 रहा था।


Click it and Unblock the Notifications
