धोनी और युवराज की टीमों में भिड़ंत कल
मोहाली (पंजाब), 18 अप्रैलः प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी-20 मुकाबले में शनिवार को जब यहां 'किंग्स इलेवन पंजाब' और 'चेन्नई सुपरकिंग्स' के बीच मुकाबला होगा तो जाहिर है क्रिकेट के अलावा भी काफी कुछ होगा, जो दर्शकों का मनोरंजन करेगा।
माना जा रहा है कि युवराज सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की टीम को इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ मिलेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पिछले साल खेले गए टी-20 विश्व कप की तरह यहां भी छह गेंदों पर छह छक्के लगाने की कोशिश करेंगे, युवराज ने कहा, "वह तो इतिहास की बात हो गई। ऐसी चीजें रोज तो नहीं हो सकतीं लेकिन यह क्रिकेट है मैं चाहता हूं कि वैसा दोबारा हो।"
अगर युवराज की टीम में ब्रेट ली, संगकारा, जयवर्धने, श्रीसंत और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं तो दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की 'चेन्नई सुपरकिंग्स' में भी धुरंधरों की कमी नहीं है। धोनी की टीम में मैथ्यू हेडन, मुरलीधरन, माइकल हसी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
जाहिर सी बात है कि लोग आईपीएल की दो सबसे मजबूत दिखाई देने वाली टीमों का मुकाबला देखने के लिए बेकरार हैं और साथ ही यह भी कि कैसा होगा वह समां जब ब्रेट ली के सामने बल्ला थामे खड़े होंगे माइकल हसी और मुरलीधरन के सामने कुमार संगकारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications