धोनी के खास दोस्त ने अनिल कुंबले को माना सबसे बेस्ट कप्तान, बताई क्या है खूबी
नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त आरपी सिंह ने अनिल कुंबले को सबसे बेस्ट कप्तान माना है। साथ ही उनकी खूबियां भी बताईं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा कि कुंबले ऐसे कप्तान हैं जो गेंदबाज की मानसिकता और मनोदशा से भलिभांति परिचित थे। आरपी सिंह ने कहा, 'अनिल कुंबले खुद एक गेंदबाज थे और वो मेरे करियर के सबसे अच्छे कप्तान थे। मैंने उनकी अगुवाई में कुछ ही मैच खेले लेकिन वो एक गेंदबाज की मनोदशा को समझते थे। अगर मैं इन स्विंग कराने के बारे में सोचता था तो कुंबले कहते थे कि नहीं इस वक्त आउट स्विंग कराने की ही जरूरत है. राहुल द्रविड़ ऐसा नहीं करते थे, क्योंकि वो एक बल्लेबाज थे।'
इसके अलावा आरपी सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में गांगुली अपने खिलाड़ियों का साथ देते थे। आरपी सिंह ने कहा, 'सभी कप्तानों का अपना तरीका होता है। गांगुली ने मुझे नई गेंद दी और कहा कि जाओ गेंद डालो। मेरी पहली और दूसरी गेंद वाइड गई जिसके बाद उन्होंने कहा ये सभी के साथ होता है। गांगुली ऐसे कप्तान थे जो हमेशा खिलाड़ी का समर्थन करते थे।'
गाैरतलब है कि आरपी सिंह के करियर में धोनी का अहम रोल रहा है। 2007 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाले आरपी सिंह को 2008 में टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद धोनी ने उन्हें टीम में लाने के लिए चयनकर्ताओं से बातचीत की थी, हालांकि आरपी की वापसी नहीं हुई। आरपी सिंह चोटों से गुजरते रहे वहीं प्रदर्शन भी खराब दिखने लगा। धोनी और आरपी सिंह की दोस्ती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो भारत के पूर्व कप्तान के हर छोटे-बड़े इवेंट में नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
