फिलहाल ठीक है पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान की हालत

भिलाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान को आज दिल का दौरा पड़ा और शहर के अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे डाक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

1990 के दशक में अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ स्पिन तिकड़ी में शामिल चौहान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके निवास से सेक्टर नौ स्थिति अस्पताल में ले जाया गया।

48 वर्षीय क्रिकेटर को फिर अपोलो बीएसआर अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका आपरेशन किया गया। वह आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चौहान का 1997 में कराची में सकलेन मुश्ताक की गेंद पर यादगार छक्का लगाना सभी के जेहन में ताजा है जिससे भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उन्होंने 1993 से 1998 तक 21 टेस्ट और 35 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

इस खबर के आने के बाद से ही उनके पूर्व साथी खिलाड़ी उनके जल्‍द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, July 8, 2014, 9:47 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+