For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लाॅकडाउन में तोड़ा नियम, पुलिस ने ठोका जुर्माना

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रही है। लोगों को घरों में रहने पर मजबूर होना पड़ा है। भीड़ से दूर रहना ही फिलहाल इस बीमारी से बचने का तरीका है, लेकिन कई जगहों पर ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सभी बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए अपील कर रही हैं। लेकिन एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ही लाॅकडाउन के समय नियमों को तोड़ते हुए पाया गया है।

लगा जुर्माना

लगा जुर्माना

कोरोना वायरस महामारी ने भारत में काफी हंगामा मचाया है। भारत के कुछ राज्य, जिनमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं, गहराई से प्रभावित हुए हैं। लेकिन इस बीच खबर आई है कि तमिलनाडु में पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह की कार को जब्त कर लिया है, क्योंकि वह नियमों का उल्लंघन करते दिखे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन पर 500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के फैलाव के कारण चेन्नई और आसपास के तीन जिलों में कड़ा लॉकडाउन 30 जून तक बढा दिया गया है।

बिना ई-पास के निकले थे घर से

बिना ई-पास के निकले थे घर से

रॉबिन सब्जी खरीदने के लिए अड्यार से उतंडी तक कार से गए थे कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन नियमों के अनुसार, लोग आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए केवल अपने निवास स्थान से 2 किलोमीटर के भीतर ही जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, रॉबिन ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) से आ रहे थे। उनके पास ई-पास नहीं था और जब उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया तो वह उचित जवाब नहीं दे पाए।''

खेल चुके हैं भारत के लिए

खेल चुके हैं भारत के लिए

त्रिनिदाद में जन्मे रॉबिन ने 1989 से 2001 तक भारत के लिए एक टेस्ट और 136 वनडे खेले। उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतकों के साथ भारत के लिए 2,663 रन बनाए। वह आखिरी बार 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में खेले थे। उन्होंने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बारबाडोस ट्रिडेंट्स में भी काम किया है। सीपीएल में ट्रिडेंट्स डिफेंडिंग चैंपियन हैं।

Story first published: Thursday, June 25, 2020, 20:35 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+